24 जून 2011 - 19:30

आतंकवाद से मुक़ाबले के लिए आज तेहरान में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेन्स आरंभ हो रही है। इस कांफ्रेन्स के अवसर पर ईरान, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्राध्यक्षों ने कल एक दूसरे से भेंटवार्ता की।

आतंकवाद से मुक़ाबले के लिए आज तेहरान में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेन्स आरंभ हो रही है। इस कांफ्रेन्स के अवसर पर ईरान, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्राध्यक्षों ने कल एक दूसरे से भेंटवार्ता की। इस भेंटवार्ता में क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मामलों तथा द्विपक्षीय, त्रिपक्षीय और क्षेत्रीय सहकारिता विस्तृत करने के मार्गों की समीक्षा की गयी। तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने आतंकवाद, अतिवाद और मादक पदार्थों से मुक़ाबले पर बल दिया। आज से दो दिनों तक चलने वाली अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेन्स में भाग लेने के लिए इराक़ के राष्ट्रपति जलाल तालेबानी, सूडान के राष्ट्रपति उमर अलबशीर और ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमाम अली रहमानोफ सहित कई देशों के नेता तेहरान पहुंच चुके हैं।